top of page

दिल्ली में बाढ़ से तबाही: मुआयना कर रहीं नजफगढ़ विधायक नीलम की कमर के ऊपर पहुंचा पानी

  • neelamkrishanpahal
  • Sep 3, 2025
  • 1 min read

दिल्ली में बुधवार को भी जारी मसूलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। यमुना नदी के आसपास के इलाके घरों में पानी भर चुका है। यहां से 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग ने एडवाइजरी जारी की है। इसी बीच नजफगढ़ की विधायक नीलम कृष्ण पहलवान अपने इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने के लिए पहुंची तो उनके कमर तक पानी था। 


Delhi floods wreak havoc: Najafgarh MLA Neelam was inspecting the flood waters
Delhi floods wreak havoc: Najafgarh MLA Neelam was inspecting the flood waters

विधायक नीलम ने पानी में उतर लोगों से की क्या अपील


दिल्ली में कितनी भारी बारिश हो रही है, इसका अंदाजा आप विधायक की तस्वीर को देखकर लगा सकते हैं। वह बुधवार को अपनी टीम के साथ इलाके में निरीक्षण के लिए पहुची हुई थीं, इस दौरन उन्होंने कमर तक पानी में घुसकर लोगों से हिम्मत रखने की अपील की। उन्होंने कहा-इस आपदा की घड़ी में हम आपके साथ हैं। सभी को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए NDRF टीम द्वारा राहत शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है, ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा या संकट का सामना न करना पड़े।


दिल्ली में अभी और बढ़ेगा खतरा


बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है, जिससे यमुना में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जल आयोग ने चेतावनी दी है कि यमुना का जलस्तर आज रात 8 बजे तक और बढ़ेगा। इसलिए सावधानी बरतें और निचले इलाकों के लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो जाएं। वहीं दिल्ली में बुधवार को सभी स्कूल बंद रखे गए हैं।

 

दिल्ली बारिश के ताजा अपडेट


  • दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान (205 मीटर) के ऊपर 207 मीटर पर बह रही है। 

  • यमुना के पास बना लोहे का पुल बंद किया गया है।

  • यमुना बाजार-तिब्बती बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट समेत निचले इलाकों में पानी भरा है। 

  • निचले इलाकों से 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 

  • विशेषज्ञों करहना है कि यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ेगा।

·         दिल्ली प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

Comments


©2022 by Neelam Krishan Pahalwan. Proudly created with Wix.com

bottom of page